बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी की अगुवाई में शनिवार को निरीक्षण में आए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सीके राय को ज्ञापन सौंपा। बताया कि अतर्रा सिविल न्यायालय का संचालन मंडी समिति की दुकानों में किया जा रहा है। कई बार डीएम व जनपद न्यायाधीश के स्तर से प्रस्ताव भेजे गए, पर सिविल न्यायालय के आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायाधीश से भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव शीघ्र मंगवाया जाए। साथ ही एसीजेएम न्यायालय में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.