घाटशिला, जनवरी 13 -- मुसाबनी, संवाददाता। साहित्य संस्कृति संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में टूमांगकोचा, सबर बस्ती (मुसाबनी) में सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, वहीं बच्चों व अन्य लोगों के बीच मिठाइयाँ भी बांटी गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ. एम. एम. पात्रो, सुमिता पात्रो, अल्पना सोम, गौरव क्रांतिगुरु सहित कई सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पात्रो ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों और आदर्शों पर चलकर आज भी समाज को नई दिशा और ऊँचाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.