पूर्णिया, जनवरी 26 -- हरदा, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड अंतर्गत रहुआ पंचायत में नवयुवक संघ द्वारा सरस्वती पूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 छात्र-छात्राओं को मेडल, कलम और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया दिनेश राम, शिव नारायण साह, बन्टी कुमार, सुमन कुमार, मनीष, रवि, अखिलेश, रूपेश, लक्ष्मण, नितिन, अवधेश, हेमंत, गौरव, सौरव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...