पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मराज मिश्रा और उपाध्यक्ष रणविजय ठाकुर ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर नीलांबर-पीतांबर अंचल में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक रितेश रंजन तिवारी पर लगायी गई अर्थदंड से मुक्त करने की मांग की है। अध्यक्ष ने मांग पत्र में कहा है कि उपायुक्त ने रितेश रंजन तिवारी पर एसओपी के तहत निर्धारित समय सीमा के अंदर नामांतरण वाद निष्पादन नहीं करने के कारण 131000 रुपए का अर्थदंड लगाया है। वर्तमान रितेश रंजन तिवारी हल्का चार एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के प्रभार में हैं। कार्य की अधिकता के कारण निर्धारित समय सीमा के अंदर नामांतरण वादों का निष्पादन नहीं हो सका। भविष्य में सभी राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा निर्धारित समय सीमा का अनुपालन किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.