मेरठ, फरवरी 21 -- जातियों में बंटने के बजाए एक होकर देश के लिए खड़े रहने और एकता के संदेश के साथ आरएसएस सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत का मेरठ में दो दिवसीय दौरा शनिवार को संपन्न हो गया। डॉ.भागवत ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा के उतार-चढ़ाव से लेकर वर्तमान हालात पर बात की।डॉ.भागवत ने कहा भारत में जो भी निवास करता है वह हिन्दू है। हमारे मत, पंथ, पूजा पद्धति अलग हो सकती हैं, लेकिन हम सब हैं हिन्दू ही। हिन्दू का मतलब जोड़ना, सबके हित के विषय में विचार करना और सबके कल्याण की कामना करना। हम संपूर्ण धरती पर जीव-जन्तु, चर-अचर तथा ब्रह्मांड के कल्याण की कामना करते हैं। संघ की तुलना किसी अन्य संगठन से नहीं की जा सकती, क्योंकि संघ जैसा कोई दूसरा है ही नहीं। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा और संचलन को देखकर कुछ लोग इसे 'पैरा-मिलिट्री संगठन समझ लेते हैं', जबकि वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.