प्रयागराज, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने सोमवार को माघ मेला स्थित परेड ग्राउंड में लगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे नरेंद्र ठाकुर ने प्रदर्शनी के एक-एक रनर पोस्ट का बहुत सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझने की दिशा में यह प्रदर्शनी अत्यंत उपयोगी है। इससे पूरे समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरार त्रिपाठी, विभाग प्रचारक सुबंधु, विभाग प्रचार प्रमुख वसू शिव प्रताप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.