वाराणसी, नवम्बर 24 -- वाराणसी। आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान घर-घर संपर्क अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने संवाद किया। सामनेघाट, भगवानपुर, बालाजी कॉलोनी, हरिओमनगर, जानकीनगर, सत्यमनगर, पटेलनगर आदि कॉलोनियों में लोगों से बातचीत की गई। स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्वदेशी जीवनशैली पर आधारित पंच परिवर्तन पर लोगों से संवाद किया। अभियान में साकेत, रवींद्र सिंह, अशोक, धैर्यवर्धन सिंह, विकास तिवारी, मनोज, पवन सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...