मेरठ, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार से मेरठ प्रान्त के प्रत्येक बस्ती में आयोजित किए जा रहे 'हिंदू सम्मेलन' अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। रविवार को मेरठ महानगर के पांडव नगर सहित अनेकों स्थानों पर सम्मेलन का आयोजन किया। हिंदू सम्मेलन में पंच परिवर्तन का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष में 11 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक मेरठ प्रान्त में प्रत्येक बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। रविवार को संघ का मुख्य कार्यक्रम पांडवनगर में आयोजित किया। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन की आचार्या मन्दाकनी चैतन्या ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का पर्याय ही 'सनातन' है, जिसका अर्थ है जो शाश्वत है और जिसका कभी अंत नहीं होता। हिंदू समाज की शक्ति का मूल आधार आध्या...