शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- खुटार, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खुटार क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता और अतिथियों ने भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर विभाग के विभाग प्रचारक रवि कुमार ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी और तब से संघ समाज निर्माण के कार्यों में लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने और जातिपात के भेदभाव से ऊपर उठने की आवश्यकता है। महिला वक्ता प्रीति राठौर ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बालाजी धाम खुटार के महंत अनिल पांडे नंदन जी महाराज, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.