मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित प्रांतीय सप्तशक्ति संगम बैठक भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुई। कार्यक्रम में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विभाग निरीक्षक राजेश रंजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवनीश भटनागर ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन, दायित्वबोध और उत्कृष्ट कार्य के नवसंकल्प का कालखंड है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुधा बाला ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन केवल भाषणों से नहीं, बल्कि मातृशक्ति के जागरण से होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूजा, क्षेत्रीय संयोजक उपस्थित रहीं। इस मौके पर ललित कुमार राय, सरोज कुमारी, सिम्मी वर्मा, डॉ. नूतन सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...