औरंगाबाद, जनवरी 15 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत साया गांव में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और संघ के विचार उद्देश्य तथा सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। यह अभियान संघ के संयोजक अर्जुन सिंह, बिट्टू कुमार और अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रनिर्माण समाजसेवा सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से जुड़े संघ के कार्यों की जानकारी साझा की तथा संघ की शताब्दी यात्रा उपलब्धियों और योगदान पर प्रकाश डाला। संयोजकों ने बताया कि गृह संपर्क अभियान नवीनगर नगर पंचायत के सभी वार्डों में चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को संघ के विचारों और गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.