चंदौली, नवम्बर 29 -- चकिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ से जुड़े लोगों ने घर-घर संपर्क एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक संघ के कार्य, विचार और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की जानकारी पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया। इसमें प्यारे सोनकर, दीपक चौहान, विनोद सिंह, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...