आरा, जनवरी 13 -- कोईलवर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर गृहसंपर्क महाभियान चलाया गया। इसके तहत पूरे प्रखंड के हर एक गांव में प्रत्येक घर तक संघ की विचारधारा को व्यापक रूप से पहुंचाने के लिए पुस्तक, पत्रक और भारत माता की तस्वीर का वितरण किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को कुल्हड़िया व कोईलवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की ओर से पुस्तक तथा पत्रक का वितरण किया गया। इस महाअभियान का उद्देश्य हर एक घर तक संघ की विचारधारा को व्यापक रूप से पहुंचाना है। इसमें संघ के खंड संघ चालक योगेंद्र सिंह, खंड सह कार्यवाह राजू कुमार वर्मा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक ऋतिक ओझा, मनीष सिंह, राहुल कुमार पासवान, निकेश सिंह, रणजीत सिंह उपस्थित रहे। आम जनमानस में पत्रक और भारत माता की तस्वीर की प्रति प्रदान किए जाने को लेकर ...