लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोमतीनगर फेज-दो, पूरब भाग की ओर से रविवार को विराज खंड स्थित एक होटल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत ने लोगों के समसामयिक व सामाजिक विषयों पर पूंछे गए सवालों के उत्तर दिए। मनोज कांत ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का केंद्र है। संघ का उद्देश्य केवल समाज में कार्य करना नहीं बल्कि पूरे समाज को संगठित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस महेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर लखनऊ पूरब भाग के भाग संघचालक प्रभात अधोलिया, नगर संघचालक जगवीर सिंह, सह नगर संघचालक रुद्र नारायण, नगर कार्यवाह चेतन डूंगरकोटी, सह नगर कार्यवाह रजनीश कुमार, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.