अमरोहा, फरवरी 9 -- सैदनगली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, मुख्य वक्ता डा. विशेष गुप्ता, खंड संघ चालक डा. पुनीत गुप्ता और दिनेश टांक ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य वक्ता डा. विशेष गुप्ता ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा और पंच परिवर्तन की संकल्पना पर प्रकाश डाला। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में डा. पुनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.