प्रयागराज, जनवरी 11 -- माघ मेला के परेड मैदान में लगी आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका अलका ताई ने शंखध्वनि तथा वैदिक स्वस्ति वाचन के बीच किया। उन्होंने कहा कि समाज में संघ को जो मान्यता मिली है उसके पीछे स्वयंसेवकों की तपस्या और कठोर साधना है। इस साधना के कारण ही समाज में हिंदुत्व का ज्वार दिखाई दे रहा है। कर्नाटक के धारवाड़ से आईं अलका ताई ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आज की अनुकूल परिस्थितियां देखकर तनिक भी शिथिल न पड़ें बल्की दोगुने उत्साह से परम वैभव के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखें। अभी बहुत काम बाकी है। हर क्षेत्र में संघ की विचारधारा को लेकर जाना है। मुंबई से आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.