सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक सोमवार को वेटरेंस कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु महतो ने की। बैठक में संघ के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति प्राप्त वीर सपूत हवलदार विजय सोरेंग की पुण्यतिथि कार्यक्रम और उसकी याद में कोचेडेगा चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बैठक में लाइफ सर्टिफिकेट, कैंटीन फॉर्म भरने इत्यादि बहुत सारे काम निष्पादित किए गए। अन्ना बा और मुनिया बड़ाइक की पेंशन बैंक द्वारा कटौती को बंद करने की आवश्यक कार्रवाई की गई। बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...