रांची, जनवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रांची दौरे और 'जनजातीय संवाद' कार्यक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि संघ का यह संवाद केवल एक पाखंड है, जिसका असली मकसद आदिवासियों की मूल पहचान और उनके जल-जंगल-जमीन के अधिकारों पर चोट करना है। लाल किशोरनाथ ने कहा कि आरएसएस हमेशा से आदिवासियों को 'वनवासी' कहकर उनके गौरवशाली इतिहास को कमतर दिखाने की कोशिश करता रहा है। जो संगठन आदिवासियों को उनका संवैधानिक 'आदिवासी' शब्द देने से कतराता हो, उसका संवाद केवल एक छलावा है। मोहन भागवत रांची आकर बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं, लेकिन क्या वे केंद्र की भाजपा सरकार से झारखंड के आदिवासियों की सबसे बड़ी मांग सरना धर्म कोड को लागू करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.