नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को टेडेक्स के चौथे संस्करण का आयोजन विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना विषय पर किया गया। इसमें प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, डिजाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों के 12 वक्ताओं और कलाकारों ने छात्रों को प्रेरित किया। इस दौरान क्रिकेट कोच वैशाली माथुर ने संघर्ष से सीख लेने का संदेश दिया। योगा थैरेपिस्ट सुनैना रेखी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति, नवाचार और नेतृत्व से जुड़े विचारों ने छात्रों को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...