कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी का पहली बार शहर आने पर आर्यकन्या इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में स्वागत किया गया। शिक्षक नेता ने कहा कि हमारे आंदोलनों का परिणाम है कि कैशलेस इलाज की सुविधा मिली। पुरानी पेंशन भी दिला कर रहेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेशीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर, एनपी सिंह गौर, मोहित मनोहर तिवारी, सम्बृद्धि मिश्रा, अनिल सचान, नागेंद्र सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, विनय शंकर पांडे, दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर सचान, विकास अवस्थी, मनीष मिश्रा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.