मिर्जापुर, मई 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। समिति के कर्मचारियों ने नगर के फतहा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में घरना प्रदर्शन और सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि बिजली कर्मियों की हड़ताल की कोई नोटिस न होते हुए भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हड़ताल थोपना चाहता है और अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों का कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान लगातार बिजली कर्मियों को निर्देश दिया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ न होने पाए। संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कार्य का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.