सुपौल, मई 14 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता भारत और पाकस्तिान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार गुप्ता सुमन, भाजपा नेता गोपाल उपाध्याय, सत्य नारायण सोनी, बसंत शर्मा आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई देते हुए इसे कूटनीतिक और सामरिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। हमने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम को स्वीकार किया है और पाकस्तिान को उसकी औकात भी दिखाई है। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करता हूं, जिसने न सर्फि सीमा की रक्षा की, बल्कि घर में घुसकर जवाब दिया। यह प्रधानमंत्री की कूटनीतिक जीत है। उम्मीद है पाकस्तिान इससे सबक जरूर सीखेगा। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति देखकर पाकस्तिान अब कोई गुस्ताखी नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.