मैनपुरी, जनवरी 8 -- भोगांव। क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में बीते एक माह से आंदोलन कर रही महिलाओं की आखिरकार जीत हो गई। महिलाओं के लगातार विरोध और भीषण सर्दी में सड़क पर डटे रहने के आगे ठेका संचालक को झुकना पड़ा और उसने दुकान खाली कर अपना सामान हटा लिया है। हिन्दुस्तान अखबार ने भी महिलाओं की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका उन्होंने आभार जताया। ग्राम शिवपुरा में देशी शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। बीते पंद्रह दिनों से गांव की महिलाएं घरों से बर्तन और अन्य जरूरी सामान लेकर ठेके के सामने धरने पर बैठ गई थीं। महिलाएं वहीं आग जलाकर भोजन बनाती रहीं और कड़ाके की ठंड में रातें भी सड़क पर गुजारती रहीं। महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिनों के भीतर ठेका नहीं हटाया ...