रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की महिलाओं की गिनती आज हर क्षेत्र में हो रही है। अपने संघर्ष की बदौलत महिलाओं ने इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी हैं, चाहे वह राजनीति हो या खेल का मैदान हो। वह अपनी काबिलियत से सफलता की नयी सीढ़ियां चढ़ रही हैं। हालांकि उन्हें अभी भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिए राज्य सरकार का फोकस महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर है। इसके लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना, 13 वर्ष से 18 वर्ष की किशोरियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मंईयां सम्मान योजना, सामूहिक विवाह के लिए आर्थिक सहायता, आंगनबाड़ी चलो अभियान, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, महिलाओं को मातृ किट, सेनेटरी नैपकिन वितरण जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। केंद्र सरकार की कई योजनाएं सक्षम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.