मोतिहारी, जनवरी 13 -- मोतिहारी,। सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कृषक संगठन बिहार राज्य किसान सभा ने समाहरणालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने की। वक्ताओं ने बेतिया राज की जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने की बात कही। साथ ही बेतिया राज की जमीन से उजाड़ने की साजिशों को रोकने की अपील जिला प्रशासन से की गयी। वही जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को इस संबंध में अपील करने की अपील की। वही वक्ताओं ने आम जनता के साथ जुड़कर लड़ने का आह्वान किया गया। वही लोकहित के मुद्दे पर सरकार से हर लड़ाई लड़ने के लिए बिहार कम्युनिस्ट पार्टी तैयार रहने की चर्चा की गयी। वही वक्ताओं ने वास जमीन की लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष करने की बात कही। बिहार राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को इस संबं...