रामपुर, मार्च 16 -- चुनावी रंजिश में फायरिंग और समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में 112 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बारह नामजद समेत 112 लोगों पर केस दर्ज किया है। सौ अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने मथुरापुर और पड़ोस गांव बिचपुरी के दस-पंद्रह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। शनिवार शाम पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर खुर्द में मौजूद और पूर्व प्रधान के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। तीन रोज पहले पूर्व प्रधान पक्ष ने होली पर डीजे लगवाया था, इसे शिकायत पर पुलिस ने बंद करा दिया। इसको लेकर रंजिश उखड़ गई। शनिवार रात दोनों पक्षों के लोगों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पटवाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.