बोकारो, मार्च 24 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। परमवीर अब्दुल हमीद स्मृति भवन संडे बाजार में रविवार को शोषित मुक्ति वाहिनी और ज्ञानदीप अभियान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने पति के देहांत के बाद विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज में एक मिसाल पेश की। इन महिलाओं में रोहिणी देवी, राधा देवी, डोली देवी, मुन्नी देवी, नूनी बाला देवी, कुंती देवी, अंजु देवी, रौशन आरा व जुबेदा बेगम शामिल थी। इसमें विशेष रूप से रौशन आरा की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा को सुनकर पूरा हॉल खड़ा होकर उनका सम्मान करता नजर आया। पति की मृत्यु के बाद अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु अथक परिश्रम किया और जब उनके जवान बेटे की किडनी खराब हो गई तो अपनी एक किडनी दान कर बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.