नई दिल्ली, जनवरी 25 -- भारत के पद्म सम्मानों की घोषणा के साथ ही वर्ष 2026 में शिक्षा, संगीत, विज्ञान और ज्ञान-साधना के क्षेत्र में चार ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनकी जीवन-यात्रा अपने आप में प्रेरणा का स्रोत है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों से लेकर कर्नाटक के एक गांव में ज्ञान का मंदिर खड़ा करने वाले साधक तक, इन सभी विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज को नई दिशा दी है।काशी की संगीत साधना और संघर्ष की मिसाल हैं प्रो. मंगला कपूर काशी की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाली प्रोफेसर मंगला कपूर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वह न केवल एक प्रख्यात शास्त्रीय गायिका और ग्वालियर घराने की प्रतिनिधि हैं, बल्कि भारत की पहली एसिड अटैक सर्वाइवर भी मानी जाती हैं। वर्ष 1965 में हुए एसिड हमले के बाद उन्हें छह वर्षों तक अस्पताल में रहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.