रामगढ़, जनवरी 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) का 88वां स्थापना दिवस मंगलवार को भुरकुंडा कोलियरी के बांसगड़ा खान परिसर में हर्षोल्लास से मना। इस अवसर पर आयोजित पीट मीटिंग की अध्यक्षता सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य विकास कुमार ने की। यहां मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय सचिव नरेश मंडल ने कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन संघर्ष, त्याग और बलिदान की लंबी यात्रा तय कर आज इस मुकाम तक पहुंची है। एटक सदैव मजदूर हितों की रक्षा का प्रतीक रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के चार श्रम संहिता कानून पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कोल इंडिया के मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इन कानूनों से मजदूरों की सुविधाओं में कटौती होगी, कार्य अवधि 8 घंटे से बढ़कर 12 से 16 घंटे तक हो सकती है तथा हड़ताल का अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.