जौनपुर, नवम्बर 18 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के हिंदी भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में एसआईआर और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर रणनीति बनाई गई। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ, शाह और तानाशाह मिलकर देश को गुमराह कर रहे हैं और वोट की डकैती कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर मजबूती से काम करते हुए मतदाताओं को सचेत करें और किसी भी छेड़छाड़ का विरोध करें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हर बूथ पर मतदाता सत्यापन कराना और एसआईआर को लेकर जनता को जागरूक करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कार्यकर्ताओं का आभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.