कन्नौज, जनवरी 16 -- कन्नौज। कालिदारा संस्कृत अकादमी द्वारा अपनी विशिष्ट आल्हा गायन शैली के लिए संग्राम सिंह को ठहाका सम्मान से सम्मानित किए जाने पर नगर में हर्ष का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर आल्हा मंडल एवं नगरवासियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उज्जैन के मुक्ताकाशी मंच पर 11 जनवरी को आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए सत्य, गायन, कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं के प्रमुख कलाकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भोपाल, झांसी सहित कई क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संग्राम सिंह ने ओज और वीर रस से परिपूर्ण आल्हा गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के संरक्षक मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध साहित...