मुंगेर, अक्टूबर 20 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत दीदारगंज पंचायत की कहुआ गांव निवासी सीआईएसएफ जवान विकास कुमार शर्मा का निधन रांची में हो गया। 43 वर्षीय विकास का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विकास को सीआईएसएफ जवानों ने सुल्तानगंज गंगाघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान सलामी दी। 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए विकास कुमार ट्रेनिंग के बाद एसपीजी में 7 वर्ष रहे। यूपी में कार्यकाल रहा। प्रमोशन होकर एएसआई होने पर रिजर्व बटालियन रांची में प्रशिक्षण में थे। 13 अक्टूबर को बुखार एवं पेट में दर्द होने पर रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां किडनी और लीवर में समस्या बताया गया। इलाज चल ही रहा था की अचानक उनका 17 अक्टूबर को निधन हो गया। मृत्क तीन भाईयों में सबसे छोट...