देवघर, फरवरी 4 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल को नया मंडल रेल प्रबंधक मिल गया है। संग्रह मौर्य ने मंगलवार 3 फरवरी 2026 को आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार निवर्तमान डीआरएम आईआरएसएस सुधीर कुमार शर्मा ने औपचारिक रूप से उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मंडल के वरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संग्रह मौर्य भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1996 बैच के ग्रुप 'ए' अधिकारी हैं। उन्हें रेलवे परियोजनाओं के संचालन और आधारभूत संरचना विकास का लंबा अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से स्ट्रक्चर्स में एमटेक तथा दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। आसनसोल मंडल में पदभार संभालने से पहले मौर्य उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में डीआ...