फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- तहसील टूंडला की तहसीलदार व नायब तहसीदार पर संग्रह अमीनों के गलत कार्यों का सहयोग करने का आरोप उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रिीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने लगाया है। जिसको लेकर एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी के साथ ही उच्चाधिकारियों को भेजा है। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रिीयल के सयस्य व राजस्व लेखाकार अतिरिक्त कार्य उप जिलाधिकारी रीडर अजीत उपाध्याय ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि विगत 12 दिसम्बर को संग्रह अमीनों द्वारा तहसील में धरना प्रदर्शन किया था। धरने के बाद झूठे आरोप लगाते हुए अमीनों ने एक ज्ञापन भी दिया था। जबकि पूर्व में उनके द्वारा अमीनों के वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत उच्चाधिकारियों को की गयी थी। तहसीलदार राखी शर्मा व नायब तहसीलदार टूण्डला द्वारा संग्रह अमीनों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी।...