सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट सभागार में गुरुवार को संग्रहालय एवं स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन डीएसई दीपक राम ने किया। मौके पर शिक्षा को स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत से जोड़ने के लिए एक नवाचारी पहल की शुरुआत की गई। कार्यशाला में जिले के 32 शिक्षक एवं बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी प्रतिभागी के रूप में शामिल थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शाला संग्रहालय कोना की स्थापना को बढ़ावा देना है, जहां स्थानीय पारंपरिक वस्तुओं, औजारों, कृषि उपकरणों, लोककला, गीतों, कहानियों और ज्ञान को संजोकर बच्चों के रोजमर्रा की पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल स्थानीय संस्कृति का संरक्षण होगा, बल्कि बच्चों में अपनी जड़ों के प्रति गर्व की भावना भी पैदा होगी। कार्यक्रम में प्रश...