रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन गुरुवार को हुआ। आखिरी दिन संग्रहालय और पुरातत्व विशेषज्ञों ने संग्रहालय की महत्ता पर चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ शोभा रानी यशस्वी, चेयरपर्सन इकफाई सोसाइटी ने संग्रहालय की महत्ता और उपयोगिता पर बात रखी। डॉ उषा रानी तिवारी, बनारस हिन्दू विवि ने संग्रहालय के विकास एवं आधुनिकीकरण पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने संग्रहालय के डिजिटल तकनीकों के आगमन से हुए संग्रहालय के कार्य पद्धति में हुए बदलाव एवं सुगमता की विस्तृत व्याख्या की। डॉ प्रदोष मिश्रा ने भारतीय संग्रहालयों की विशेषताएं, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं संग्रहालयों की विविधता पर अपना वक्तव्य दिया। सबने एक बात पर जोर दिया कि संग्रहालय एक गतिशील संस्था है, संग्रहालय जैसी हमारी संस्था के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.