रांची, फरवरी 14 -- रांची। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के 136वें स्थापना दिवस समारोह और तृतीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कोलकाता में किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित था। इसमें पादप वर्गिकी, लोक वनस्पति विज्ञान, वनस्पति उद्यान और जैव विविधता संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह झारखंड जैव विविधता परिषद के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने भारत आधारित पारंपरिक ज्ञान पर अपनी पुस्तक प्रस्तुत की। पुस्तक में पारंपरिक ज्ञान और औषधीय पौधों के संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसे उपस्थित वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने सराहा। संजीव कुमार ने जैव विविधता के पैनल डिस्कशन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जैव विविधता अधिनियम के प्रभावी क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.