भागलपुर, जनवरी 30 -- मध्य विद्यालय जगदीशपुर में 31 जनवरी को होने वाले अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी में अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संदेश देने के लिए पीटीएम अक्षर की आकृति निर्माण कर संगोष्ठी की थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का विकास, के साथ चेतना सत्र आयोजित किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि संगोष्ठी में अधिक संख्या में अभिभावक नहीं आते है। इसलिए यह लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, पुष्पलता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.