समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- विभूतिपुर। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के पत्र के आलोक में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षका सोमी कुमारी ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय हर एक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा था। इस दौरान बच्चे को सीखने की क्षमता और प्रगति की पहचान एवं सराहना करना, अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा में सक्रिय सहभागी बनाना, बच्चों में आत्मविश्वास का विकास तथा सीखने के लिए सकारात्मक, समावेशी वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करना, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर चर्चा, बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिये आवश्यक फॉलिक एसिड की गोली के सेवन के संबंध में चर्चा, शीत ऋतु में बच्चों की सुरक्षा तथा नियमित उपस्थिति बनाए रखना के पहल पर चर्चा, छात्रों की शैक्षणिक प्रगति एव...