फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। ओवरलोडिंग को लेकर दोआबा में लगे दाग की कालिक अभी साफ भी नहीं हुई कि खागा के संगोलीपुर मौरंग खदान संचालक की मनमानी से ओवरलोड पर रोक लगाने को लेकर जिम्मेदारों की कवायद पर सवाल उठने लगे हैं। ओवरलोडिंग पर निगरानी करने को सड़क से टास्क फोर्स नदारद है। नतीजन खदान संचालक सक्रिय हुए स्थानीय लोकेटरों के माध्यम से ओवरलोड वाहनों को पास करा रहे हैं। वहीं खदान में तय सीमा से बाहर दूसरे खंड से अवैध खनन किए जाने का भी आरोप है। बता दें कि एसटीएफ द्वारा ओवर लोडिंग को लेकर अफसरों और लोकेटेरों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बाद सड़क पर उतरे टास्क फोर्स द्वारा ओवरलोड वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। दोआबा में संचालिक मौरंग खदान संगोलीपुर व कोर्राकनक के संचालकों को किसी भी दशा में ओवरलोडिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.