मेरठ, जनवरी 4 -- मुजफ्फरनगर के सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा पूर्व विधायक संगीत सोम पर की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को संगीत सोम समर्थकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए संगीत सोम समर्थकों ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने पूर्व विधायक संगीत सोम पर अशोभनीय टिप्पणी की है जो काफी निंदनीय है। संगीत सोम पिछले दिनों अभिनेता शाहरुख खान को बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर निशान साधते नजर आए हैं। ज्ञापन देने वालों में पंकज जैन, दीपक शर्मा, मनमोहन त्यागी, विजय, सचिन, रजनी, उमा त्यागी, शालू, सविता, गीता, विमला अरोरा, मोहित ठाकुर, आशीष भरत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.