सहरसा, दिसम्बर 18 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलवा में कक्षा 9,10,11,12 वीं नामांकित लगभग 200 छात्रों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक विद्यालय में पदस्थापित नही है। बीते साल विद्यालय में चारों कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया था। जनवरी 25 में तीनों शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद से अब तक लगभग 12 माह बीत चुके हैं लेकिन 200 बच्चों के पठन पाठन को लेकर कोई शिक्षकों का न तो कोई पदस्थापन किया गया है और ना ही शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। विद्यालय में संचालित होने वाली स्मार्ट क्लास में भी शिक्षकों के नही रहने से पठन पाठन लगभग बंद ही है। इस बाबत हेडमास्टर देव वर्धन कुमार ने बताया कि शिक्षकों के नही रहने के कारण संगीत शिक्षक संजीत कुमार सुमन द...