मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के संगीत शिक्षक अंकित कुमार शर्मा को प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सम्मानित किया गया। यह जंबूरी छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दुधली गांव में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 15,000 से अधिक तथा श्रीलंका के भी कई रोवर रेंजर्स ने भाग लिया था। इस जंबूरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर्भरता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। शिविर में अंकित कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणपत्र के साथ-साथ जंबूरी के दौरान आयोजित प्रथम राष्ट्रपति गिल्ड सम्मेलन में राष्ट्रपति गिल्ड का बैज दिया गया। अंकित पहले भी कई बार विभिन्न समूहों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। अंकित ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार भारत का सर्वोच्च सम्मान में से एक है, जिसपर मुझे गर्व है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.