पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। ओडीओपी योजना में शामिल बांसुरी की मांग और उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जनपद मुख्यालय स्तर पर बांसुरी समेत अन्य वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण देने के लिए संगीत नाट्य अकादमी का प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इससे बांसुरी को बल मिलेगा। शहर के सिविल लाइन साउथ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जनपद स्तर पर संगीत नाट्य अकादमी का प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि मुख्य रूप से बांसुरी तथा अन्य वाद्य यंत्र जैसे ढोलक, मृदंग, तबला, हारमोनियम आदि का प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था हो। इस व्यवस्था के होने से बांसुरी की मांग बढ़ेगी और उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्र से जिले की प्रतिभाओं को...