मऊ, जून 10 -- मऊ। निदेशक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ डा.शोभित कुमार नाहर ने बताया कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन 15 जून तक जिला सूचना कार्यालय विकास भवन मऊ में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी पुरस्कार के लिए निर्धारित विधाएं निम्न प्रकार हैं। गायन विधा के अंतर्गत शास्त्रीय, उपशास्त्री, सुगम संगीत, लोक संगीत। वादन विधा के अंतर्गत अवंदय, तंत्र, सुषिर, लोकवाद्य। नृत्य विधा के तहत शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, नृत्यनाटिका/नृत्य संरचना के निर्देशन के लिए। रंगमंच विधा के तहत पारंपरिक, लोकनाट्य एवं आधुनिक रंगमंच, अभिनय, तकनीक, रंगमंच। समीक्षा विधा के अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.