प्रयागराज, जनवरी 12 -- माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर एक अक्षयवट मार्ग में विद्या भारती काशी प्रांत की ओर से आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने संगीत के माध्यम से संस्कार निर्माण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। क्षेत्रीय संगीत प्रमुख मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वंदना, वंदे मातरम् तथा वार्षिक गीतों का विशेष अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शेषधर द्विवेदी (प्रदेश निरीक्षक, काशी प्रांत), भरत सिंह, रामजी मिश्रा, दीनबंधु सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, संध्या सरमन, मांडवी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.