संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहू-बेटी सम्मेलन अब संगीत के जरिए रुचिकर माहौल में आयोजित किए जाएंगे। बहू-बेटी के रिश्तों को और मजबूती प्रदान किए जाने की दिशा में एडीजी मुथा अशोक जैन ने सार्थक पहल की। इसके लिए जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजा है। मिशन शक्ति केंद्रों पर 02 काउंसलरों की भी व्यवस्था की जाएगी। शारदीय नवरात्र पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इसके पीछे मंशा है कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा तथा उनके द्वारा की जा रही आत्महत्याओं की रोकथाम की जाए। इसके साथ ही महिलाओं, बालिकाओं को उनके स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा करना, सुरक्षा के बारे में जागरूक करना, परिवारों में...