वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में शुक्रवार को सरस्वती वीणा के सुर गूंजे। संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग की तरफ से 'समन्वय: हिंदुस्तानी रागों एवं सरस्वती वीणा के मध्य संवाद' विषय पर विशिष्ट वीणा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। बेंगलुरु से आए सरस्वती वीणा के सुप्रसिद्ध विद्वान बालू मस्ती ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने हिंदुस्तानी राग भोपाली, जयजयवंती और यमन की प्रस्तुति देते हुए कर्नाटक पद्धति के राग मोहनम और द्विजावंती का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया। उन्होंने हिंदुस्तानी राग दरबारी में भावपूर्ण भजन से समापन किया। उनके साथ मृदंगम पर सुन्नाद कृष्ण ने संगत की। कार्यक्रम संयोजक संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित, आयोजन सचिव प्रो. के. शशि कुमार और सह-आयोजन सचिव डॉ. रामशंकर रहे। इस अवसर प...