गंगापार, नवम्बर 12 -- समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती के तहत संगीता पटेल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने यह घोषणा की। संगीता पटेल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा। संगीता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा और महिलाओं की आवाज़ को और मज़बूती से आगे बढ़ाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.