गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर के वार्ड नंबर नौ की प्रत्याशी संगीता कुमारी ने संघन प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वह रमेश कुमार झुल्लू की पत्नी हैं। वे मोहल्ले में डोर टू डोर जाकर वोटरों से संवाद कर रही हैं। वे इस वार्ड को यहां के लोगों की राय लेकर मॉडल वार्ड बनाऊंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए आपसब वोट करें। उन्होंने वायदा किया कि अगर उन्हें वोटरों का आशीर्वाद मिलता है तो वे शास्त्रीनगर, देवनगर, न्यू बरगंडा से लेकर सभी इलाकों के लोगों से मिलकर समस्या का हल करेंगी। कहा कि लोग भरोसा कर उन्हें समर्थन देने की बात कह रहे हैं। कहा कि अगर वो नौ नंबर से जीत जाती हैं तो नाली, जल संकट, सफाई, प्रकाश आदि की वह व्यवस्था प्राथमिकता के तौर पर करेंगी। इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता कदम उठाए जाए...